अब इस नए मामले में फ़ंस गए शिल्पा और राज कुंद्रा...


banner

ईडी ने आजकल बवाल मचा रखा है, चाहे पक्ष हो या विपक्ष आए दिन किसी ना किसी पर गाज गिर ही जाती है। सुर्खियों में बना रहना ईडी की जैसे आदत सी बन गई है।

हालांकि इस एजेंसी पर हमेशा से आरोप रहा है कि ये सरकार के दबाव में काम करती है। मगर इस बार मामला बॉलीवुड से जुड़ा है, और ये मामला है शिल्पा राज कुंद्रा मनी लॉन्ड्रिंग का, पिछले कुछ समय से इस जोड़े की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही ईडी ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बंगले समेत 98 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि यह मामला बिटकॉइन के इन्वेस्टर फंड धोखाधड़ी के चलते सामने आया है जिसमें कुर्क की गई संपत्ति में मुंबई में शिल्पा के नाम एक फ्लैट भी है साथ ही उनके पति राज कुंद्रा के नाम पुणे का एक रिहायशी बंगला है। 

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से जुड़ा है, जिसका नाम वेरिएबल टैक बताया गया है। इसमें धोखाधड़ी का आरोप है कि हर महीने 10% फ़ायदे का झूठा लालच देकर इस कम्पनी ने 6600 करोड रुपए इकट्ठे किए थे। 

जहां ईडी पर यह आरोप लगते रहते हैं कि वह विपक्ष को सरकार के दबाव में जेल में ठूसने के चक्कर में लगी रहती है वहीं इस जांच एजेंसी ने बॉलीवुड को यह एक नया झटका का दिया है। शिल्पा और राज पर ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ये दोनों कई मामलों में फ़ंसते आए हैं।

Share Your Comments

Related Posts